Nag Panchami 2022 Date: नागपंचमी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

Nag Panchami 2022 Date: नागपंचमी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
Nag Panchami 2022 Date: नागपंचमी कब है, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
Advertisements

Nag Panchami 2022 Date: श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nag Panchami 2022)  का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं. सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है.

ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता. इस बार यह पर्व 2 अगस्त 2022 मनाया जाएगा. इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है.

Advertisements

नागपंचमी का शुभ मुहूर्त – Nag Panchami 2022 Shubh Muhurat

  • नाग पंचमी – 2 अगस्त 2022
  • नाग पंचमी पूजा मुहूर्त :05:42:40 से 08:24:28 तक
  • अवधि : 2 घंटे 41 मिनट
  • पंचमी तिथि समाप्ति – 05:41 (3 अगस्त 2022)

शिव पार्वती के साथ इस दिन शुभ मुहूर्त में नाग की पूजा करना चाहिए और जमीन को नहीं खोदना चाहिए. इस दिन पूजा और नियमों का पालन करने से काल सर्प योग से मुक्ति मिलती है.

नागपंचमी पूजन विधि

नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें नागों की पूजा शिव के अंश के रूप में और शिव के आभूषण के रूप में ही की जाती है। क्योंकि नागों का कोई अपना अस्तित्व नहीं है। अगर वो शिव के गले में नहीं होते तो उनका क्या होता। इसलिए पहले भगवान शिव का पूजन करेंगे।

Advertisements
  1. सुबह स्‍नान करने के बाद घर के दरवाजे पर पूजा के स्थान पर गोबर से नाग बनाएं.
  2. मन में व्रत का सकंल्‍प लें.
  3. नाग देवता का आह्वान कर उन्‍हें बैठने के लिए आसन दें.
  4. फिर जल, पुष्प और चंदन का अर्घ्‍य दें.
  5. दूध, दही, घी, शहद और चीनी का पंचामृत बनाकर नाग प्रतिमा को स्नान कराएं.
  6.  इसके बाद प्रतिमा पर चंदन, गंध से युक्त जल चढ़ाना चाहिए.
  7. फ‍िर लडडू और मालपुए का भोग लगाएं.
  8. फिर सौभाग्य सूत्र, चंदन, हरिद्रा, चूर्ण, कुमकुम, सिंदूर, बेलपत्र, आभूषण, पुष्प माला, सौभाग्य द्र्व्य, धूप-दीप, ऋतु फल और पान का पत्ता चढ़ाने के बाद आरती करें
  9. माना जाता है कि नाग देवता को सुगंध अति प्रिय है. इस दिन नाग देव की पूजा सुगंधित पुष्प और चंदन से करनी चाहिए.
  10. नाग पंचमी की पूजा का मंत्र इस प्रकार है: “ऊँ कुरुकुल्ये हुं फट स्वाहा”!!
  11. शाम के समय नाग देवता की फोटो या प्रतिमा की पूजा कर व्रत तोड़ें और फलाहार ग्रहण करें.
  12. घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और इसकी पूजा करें।
  13. घर के मुख्य द्वार पर सर्प की आकृति बनाने से जहां आर्थिक लाभ होता है, वहीं घर पर आने वाली विपत्तियां भी टल जाती हैं।

इसके बाद ‘ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा’ का जाप करते हुए घर में जल छिड़कें। अगर आप नागपंचमी के दिन आप सामान्य रूप से भी इस मंत्र का उच्चारण करते हैं तो आपको नागों का तो आर्शीवाद मिलेगा ही साथ ही आपको भगवान शंकर का भी आशीष मिलेगा बिना शिव जी की पूजा के कभी भी नागों की पूजा ना करें। क्योंकि शिव की पूजा करके नागों की पूजा करेंगे तो वो कभी अनियंत्रित नहीं होंगे नागों की स्वतंत्र पूजा ना करें, उनकी पूजा शिव जी के आभूषण के रूप में ही करें।

नागपंचमी के दिन क्या करें ? 

  1. इस दिन सर्वप्रथम भगवान शिव का स्मरण करें। नाग देवता की पूजा भगवान शिव के आभूषण के रूप में ही करें।
  2. नाग पंचमी के दिन यदि घर में नाग-नागिन के जोड़े की मूर्ति हो तो उसे दूध से स्नान कराएं और श्वेत मिष्ठान का भोग लगाएं।
  3.  नाग पंचमी के दिन सुगंधित पुष्प व चंदन से पूजा करनी चाहिए।
  4.  जिन लोगों के सपने में सांप आते हों या सर्प से भय लगता हो तो ऐसे लोगों को इस दिन नागों की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए।
  5.  नागपंचमी के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। शिवमंत्र का 108 बार जाप करें।
  6.  हनुमान मंदिर में हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। सुंदरकांड का पाठ करें।
  7. घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं और पूजा करें। ऐसा करने से घर पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं।
  8. इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे मिट्टी के बर्तन में दूध रखने से नाग देवता प्रसन्न होते हैं।

नागपंचमी की कथा

लोक कथाओं के अनुसार भगवान कृष्‍ण के मामा ने उन्हें मारने के लिए कालिया नाम का नाग भेजा था. एक दिन जब कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तो उनकी गेंद नदी में गिर गई था. जब वे उसे लाने के लिए नदी में उतरे तो कालिया ने उन पर आक्रमण कर दिया था लेकिन श्री कृष्‍ण के आगे नाग की एक न चली. उसने भगवान कृष्ण से माफी मांगते हुए वचन दिया कि वो गांव वालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा और वहां से हमेशा-हमेशा के लिए चला जाएगा. कालिया नाग पर श्री कृष्ण की विजय को भी नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है.

Advertisements

नाग पंचमी का महत्‍व 

हिंदु धर्म में नाग को देवता का रूप माना जाता है और उनकी पूजा का विधान है. दरअसल, नाग को आदि देव भगवान शिव शंकर के गले का हार और सृष्टि के पालनकर्ता हरि विष्णु की शैय्या माना जाता है. इसके अलावा नागों का लोगों के जीवन से भी नाता है. सावन के महीने में हमेशा जमकर बारिश होती है और इस वजह से नाग जमीन से निकलकर बाहर आ जाते हैं.

माना जाता है कि नाग देवता को दूध पिलाया जाए और उनकी पूजा की जाए तो वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. यही नहीं कुंडली दोष दूर करने के लिए भी नाग पंचमी का अत्यधिक महत्व है.

Advertisements

नागपंचमी के दिन भूलकर भी ये ना करें

  1. जो लोग भी नागों की कृपा पाना चाहते हैं उन्हें नागपंचमी के दिन ना तो भूमि खोदनी चाहिए और ना ही साग काटना चाहिए.।
  2. उपवास करने वाला मनुष्य खासकर सांयकाल को भूमि की खुदाई कभी न करे।
  3. नागपंचमी के दिन धरती पर हल न चलाएं।
  4. देश के कई भागों में तो इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई आदि भी नहीं की जाती।
  5.  न ही आग पर तवा और लोहे की कड़ाही आदि में भोजन पकाया जाता है।
  6.  किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक प्रयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से बाबे को रोट न चढ़ाएं।

राहु-केतु से परेशान हों तो क्या करें

  1. एक बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगाकर प्रतिकात्मक रूप से उसे सर्प बना लें इसे एक आसन पर स्थापित करें. अब इस पर कच्चा दूध, बताशा और फूल अर्पित करें। साथ ही गुग्गल की धूप भी जलाएं.
  2. इसके पहले राहु के मंत्र ‘ऊं रां राहवे नम:’ का जाप करना है और फिर केतु के मंत्र ‘ऊं कें केतवे नम:’ का जाप करें
  3. जितनी बार राहु का मंत्र जपेंगे उतनी ही बार केतु का मंत्र भी जपना है.
  4. मंत्र का जाप करने के बाद भगवान शिव का स्मरण करते हुए एक-एक करके रस्सी की गांठ खोलते जाएं. फिर रस्सी को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. राहु और केतु से संबंधित जीवन में कोई समस्या है तो वह समस्या दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़े ख़बरों को पढ़ने के लिए बनें रहें न्यूज़ ट्रेंड्ज़ के साथ. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @News Trendz और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @News Trendz पर क्लिक करें.

Advertisements

Updated on May 14, 2022 10:31 pm

News Trendz

News Trendz पर आप स्वास्थ्य टिप्स, भारत के इतिहास, टेक्नोलॉजी, सरकारी योजना, लाइफस्टाइल और रोचक तथ्य से जुड़े कई लेख पा सकते हैं.

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *